देश

VIDEO: विट्ठलवाड़ी स्टेशन पर सतर्क जीआरपी कांस्टेबल ने बचाई युवक की जान, वीडियो देख आप भी साहस को करेंगे सलाम

सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक सतर्क कांस्टेबल ने एक युवक की जान बचा ली. मुंबई से सटे ठाणे के विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन पर कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश करने वाले 18 वर्षीय युवक को बचाने के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने से कुछ क्षण पहले जीआरपी कांस्टेबल पटरी पर कूद गया.

VIDEO: विट्ठलवाड़ी स्टेशन पर सतर्क जीआरपी कांस्टेबल ने बचाई युवक की जान, वीडियो देख आप भी साहस को करेंगे सलाम
GRP सिपाही ने यात्री की जान बचाई

मुंबई से सटे ठाणे के विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय जीआरपी कांस्टेबल ने जबरदस्त साहस दिखाते हुए ट्रेन के नीचे आने से एक युवक को बचा लिया. बताया जा रहा है कि युवक पटरी पर आत्महत्या करने के मकसद से कूदा था. उसके कूदने के कुछ ही सेकंड बाद पटरी पर एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, हालांकि इससे पहले सरकारी रेलवे पुलिस का कांस्टेबल युवक को बचाने के लिए पटरी पर कूद गया. और युवक की जान बचा ली.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).