देश

Rahul Gandhi Return To Parliament: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर पहुचें संसद भवन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. बता दें की सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है.

Rahul Gandhi Return To Parliament: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर पहुचें संसद भवन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
Rahul Gandhi Return To Parliament (Photo Credit: ANI)

Rahul Gandhi Return To Parliament: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. बता दें की सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है. लोक सभा सचिवालय ने 4 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का हवाला देते हुए सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कर केरल की वायनाड लोक सभा सीट से राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी है. यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi's Lok Sabha Membership Restored: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस का ट्वीट, 'नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत'

वहीं राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़े और कुछ कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी और हरियाणवी लोकगीतों की धुन पर नृत्य भी किया. केरल के वायनाड से पार्टी के लोकसभा सांसद की सदस्यता बहाल होने के बाद खड़गे ने पार्टी नेताओं के साथ मिठाइयां भी बांटीं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).