देश

Vice President Election: बीजेपी का ऐलान, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए नाम की घोषणा कर दी. घोषणा के अनुसार एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे.

Vice President Election: बीजेपी का ऐलान, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Vice President Election: भारतीय जनता पार्टी ने सब को चौकाते हुए एनडीए से उपराष्ट्रपति पद के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने दिल्ली में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक ख़त्म होने के बाद घोषणा करते हुए जानकारी किया कि एनडीए की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) होंगे.

इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी, केरल के राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान का नाम चल रहा था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी आगे चल रहा था. लेकिन बीजेपी ने सब को चौकाते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाया है. धनखड़ मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं.

धनखड़ होंगे NDA से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार:

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).