Savarkar Row: राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर संजय राउत का विरोध, जानें क्या कहा
राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने सोवमार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 'वीर सावरकर हमारे और देश के लिए श्रद्धा का विषय हैं. ऐसी टिप्पणी पर महाराष्ट्र की जनता करारा जवाब दे सकती है. हम आपके साथ हैं लेकिन वीर सावरकर हमारे प्रेरणास्रोत हैं.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सावरकर वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोवमार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 'वीर सावरकर हमारे और देश के लिए श्रद्धा का विषय हैं. अंदमान में 14 साल तक काला पानी की सजा आसान नहीं है. वहीं आगे राउत ने कहा कि ऐसी टिप्पणी पर महाराष्ट्र की जनता करारा जवाब दे सकती है. हम आपके साथ हैं लेकिन वीर सावरकर हमारे प्रेरणास्रोत हैं. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह वीर सावरकर नहीं हैं और न ही माफी मांगेंगे. मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने व संसद से निष्कासन के एक दिन बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं और गांधी परिवार माफी नहीं मांगता.
Tweet:
वीर सावरकर हमारे और देश के लिए श्रद्धा का विषय हैं। अंदमान में 14 साल तक काला पानी की सजा आसान नहीं है। ऐसी टिप्पणी पर महाराष्ट्र की जनता करारा जवाब दे सकती है। हम आपके साथ हैं लेकिन वीर सावरकर हमारे प्रेरणास्रोत हैं: राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता… pic.twitter.com/qkxsXQhTcM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

