Digital Ration Cards: उत्तराखंड में लोगों को दिया जाएगा डिजिटल राशन कार्ड, जुलाई के अंत में शुरू होगा वितरण
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी उपभोक्ताओं को जुलाई माह तक डिजिटल राशन कार्ड देने का निर्णय लिया है.
Digital Ration Cards: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी उपभोक्ताओं को जुलाई माह तक डिजिटल राशन कार्ड देने का निर्णय लिया है. एक सवाल के जवाब में राज्य की खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस साल जुलाई के अंत तक सभी उपभोक्ताओं को डिजिटल राशन कार्ड दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिजिटल राशन कार्ड के मुद्रण का कार्य चल रहा है. 30 मई तक सभी जिलों में 13.46 लाख कार्ड प्राप्त हुए, जिनमें से 12.58 लाख व्यक्तियों को इनका वितरण किया जा चुका है. आगामी जुलाई माह तक सभी पात्र व्यक्तियों को डिजिटल राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे.
The Uttarakhand government has decided to give digital ration cards to all the consumers of the state by the month of July. In response to a question, State Food Minister Rekha Arya said that digital ration cards will be given to all consumers by the end of July this year.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

