Uttarakhand: हरिद्वार में सभी स्कूल-मदरसा 20 से 26 जुलाई तक रहेंगे बंद, कांवड़ यात्रा मद्देनजर लिया गया फैसला
उत्तराखंड: हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी/निजी स्कूल/संस्कृत स्कूल/मदरसा और आंगनबाडी केंद्र 20 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगे.
हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा के बारे में खुफ़िया सूचनाएं मिलने के बाद हरिद्वार प्रशासन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं. हरिद्वार और ऋषिकेश को खास सतर्कता बरतने को कहा गया है, जिसे लेकर हरिद्वार पुलिस ने केंद्र से अर्धसैनिक बल की छह अतिरिक्त कंपनी की मांग भी की है.
हरिद्वार जनपद में छह बम निष्क्रिय दस्ते, दो आतंकवाद-निरोधक दस्ते, पांच श्वान दस्तों के साथ साथ कावड़ियों के वेशभूषा में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है. कांवड मेला क्षेत्र मे पुलिस प्रशासन सीसीटीवी और ड्रोन से भी नजर रख रही है. सोशल मिडिया पर भी पुलिस कड़ी निगाहें रखे हुए है ताकि कोई सोशल मिडिया के माध्यम से अफवाहों से माहौल खराब ना करे.
Uttarakhand | In view of the huge influx of pilgrims for Kanwar Yatra, all government/non-government/private schools/ Sanskrit schools/madrasas and Anganwadi centers of the district will remain closed from July 20 to 26: Haridwar DM Vinay Shankar Pandey
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

