UP: बहराइच में रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 घायल
उत्तर प्रदेश: बहराइच के जरवल क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब रोडवेज बस को एक ट्रक ने बगल से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं.
उत्तर प्रदेश: बहराइच के जरवल क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब रोडवेज बस को एक ट्रक ने बगल से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं. पुलिस के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ, जब कोहरे की वजह से तेज रफ़्तार ट्रक ने रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी.
उत्तर प्रदेश: बहराइच के जरवल क्षेत्र में ट्रक और बस की टक्कर हुई। पुलिस के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। pic.twitter.com/GoYhKMHrX4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 08:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

