UP PET Exam 2022: परीक्षा में उमड़ा छात्रों का हुजूम, चरमराई रेल व्यवस्था, घर लौटने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद
15 और 16 अक्टूबर को यूपी के कई जिलों में होने वाले PET Exam में छात्रों को ट्रेनों में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा. जिसे देखते हुए रेलवे को स्पेशल ट्रेन चलवानी पड़ी.
उत्तर प्रदेश: यूपी पीईटी 2022 परीक्षा (UP PET 2022 Exam) केंद्रों से अपने घरों को लौट रहे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के बीच मुरादाबाद में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी. परीक्षा में भारी तादाद में आने वाले छात्रों की पहले से जानकारी होने के बावजूद जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की गईं. 15 और 16 अक्टूबर को यूपी के कई जिलों में होने वाले PET Exam में छात्रों को ट्रेनों में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा. जिसे देखते हुए रेलवे को स्पेशल ट्रेन चलवानी पड़ी. इन स्पेशल ट्रनों से भी छात्रों को राहत मिलती नहीं दिखी. ट्रेनों में छात्रों की खचाखच भीड़े देखने को मिली. इस दौरान कई जगहों पर रेलवे को गुस्साए छात्रों का विरोध भी झेलना पड़ा.
#WATCH | Uttar Pradesh: Passengers crammed into jam-packed railway coaches in Moradabad amid a massive rush of UP PET 2022 exam candidates returning from their exam centres to their homes pic.twitter.com/i8OZG2x3tW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 16, 2022
उत्तर प्रदेश: बरेली में बस स्टेशन पर UP PET की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। pic.twitter.com/2BZAytvk6p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2022 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

