देश

COVID-19 के बढ़ते मामलों के बीच UP के गौतम बुद्ध नगर-मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ समेत इन जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य हुआ

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आदेश जारी किया है कि गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य होगा.

COVID-19 के बढ़ते मामलों के बीच UP के गौतम बुद्ध नगर-मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ समेत इन जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य हुआ
(Photo Credit : Pixabay)

देश में कोरोना (COVID-19) के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है. देश में चौथी लहर आ सकती है. जिसकों लेकर लोग डरे हुए हैं. क्योंकि दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं. कोरोना के मामले यूपी में भी बढ़ने शुरू गए हैं, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ही राज्य के कई जिलों में एक बार फिर मास्क (Mask) अनिवार्य कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर आदेश जारी किया है कि गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य होगा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).