Uttar Pradesh: अयोध्या में नेशनल हाईवे पर पलटी बस, 3 की मौत; कई घायल
अयोध्या में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते वक्त प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक बस में सवार करीब 30 यात्री जख्मी हुए हैं. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस दिल्ली से बांसी और सिद्धार्थ नगर जा रही थी.
अयोध्या (Ayodhya) में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते वक्त प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक बस में सवार करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस दिल्ली से बांसी और सिद्धार्थ नगर जा रही थी.
हादसा थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत मुमताज नगर के पास NH 27 पर हुआ. SSP अयोध्या शैलेश पांडे (Shailesh Pandey) ने मीडिया को बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस चालाक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और मेडिकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत मुमताज नगर के पास NH 27 पर एक बस के दुर्घटना ग्रस्त होने के सम्बन्ध में #SSP_अयोध्या @ShaileshP_IPS की बाइट।#UPPolice #ayodhyapolice pic.twitter.com/DNwCgLiN1e
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) April 5, 2022
थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत मुमताज नगर के पास NH 27 पर एक बस के दुर्घटना ग्रस्त होने #SSP_अयोध्या @ShaileshP_IPS द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया व घायलो को समुचित उपचार हेतु जिला अस्पाल भिजवाया गया।#UPPolice #ayodhyapolice pic.twitter.com/mIZbZvJfZ9
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) April 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

