देश

UP: योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का किया ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा 4 दिन का लंबा वीकेंड

यूपी सरकार ने दीवाली के मौके पर कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. इससे कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से 4 दिनों की लंबी छुट्टी मिल रही है.

UP: योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का किया ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा 4 दिन का लंबा वीकेंड
CM Yogi Adityanath | PTI

Government Holiday: यूपी सरकार ने दीवाली के मौके पर कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. इससे कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से 4 दिनों की लंबी छुट्टी मिल रही है. सरकारी कार्यालय और माध्यमिक स्कूल 1 नवंबर को बंद रहेंगे. इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने भी दीवाली के अगले दिन 1 नवंबर को छुट्टी घोषित की है, जिससे वहां भी कर्मचारियों को गुरुवार से रविवार तक चार दिनों का ब्रेक मिलेगा. दीवाली के बाद लोग आराम करना चाहते हैं और परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, इसलिए ये छुट्टियां उनके लिए बेहद खास हैं.

योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का किया ऐलान

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).