UP Horror: चोरी के शक में 2 नाबालिगों को पिलाया पेशाब, प्राइवेट पार्ट में लगाया मिर्च, पिटाई का वीडियो वायरल, 6 गिरफ्तार
इस घटना वीडियो भी सामने आया है. पुरुषों के एक समूह को उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Latestly नहीं करता है.
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में दो नाबालिग लड़कों को चोरी के संदेह में कथित तौर पर पेशाब पिलाया गया, उनके गुप्तांगों में मिर्च पाउडर लगा दी गई और जबरन कुछ अज्ञात इंजेक्शन दिए गए. पीड़ित 10 और 15 साल के हैं. मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना वीडियो भी सामने आया है. पुरुषों के एक समूह को उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Latestly नहीं करता है.
एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के जमीन पर लेटे हुए हैं, उनके हाथ उनकी पीठ के पीछे बंधे हुए हैं और पतलून नीचे खींची हुई है, एक शख्स उनके गुप्तांगों में मिर्च रगड़ता है. दर्द से चिल्ला रहे लड़कों को फिर इंजेक्शन लगाई जाती है. वीडियो जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे के पास का है.
— Siddharthnagar Police (@siddharthnagpol) August 5, 2023
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल "दो बच्चों के खिलाफ आपत्तिजनक कृत्य" के वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया गया और मामला दर्ज किया गया है. जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा, "हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली है और उनमें से छह को हिरासत में लिया गया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

