Atiq Ahmed Murder: अतीक-अशरफ की हत्या को लेकर यूपी की राजनीति गरमाई, मायावती ने सरकार पर उठाए सवाल
यूपी के प्रयागराज में शनिवार रात माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमाई गई है. विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर सवाल उठा रही है. यूपी में अतीक अहमद और अशरफ अहमद को लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी सवाल उठाया है
Atiq Ahmed Murder: यूपी के प्रयागराज में शनिवार रात माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमाई गई है. विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर सवाल उठा रही है. यूपी में अतीक अहमद और अशरफ अहमद को लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी सवाल उठाया है. मायावती ने ट्वीट कर कहा, गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है.
वहीं आगे मायावती ने कहा, देश भर में चर्चित इस अति-गंभीर व अति-चिन्तनीय घटना का माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर स्वंय ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो बेहतर। वैसे भी उत्तर प्रदेश में ’’कानून द्वारा कानून के राज’’ के बजाय, अब इसका इण्काउण्टर प्रदेश बन जाना कितना उचित? सोचने की बात.
Tweet:
1. गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।
— Mayawati (@Mayawati) April 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

