देश

UP: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने किया सरेंडर, 8 महीने से चल रहा था फरार

अली अहमद खुल्दाबाद के चकिया मोहल्ले का रहने वाला है. बीते साल उस पर आरोप था कि उसने प्रापर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और हमला किया.

UP: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने किया सरेंडर, 8 महीने से चल रहा था फरार
Atiq Ahmad Son Ali (Photo Credit : Twitter)

Atique Ahmed Son Surrendered: माफिया और बाहुबली नेता अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने प्रयागराज सेशन कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. अली पर करेली थाने में रंगदारी और धमकी देने का मामला दर्ज था. बता दें कि अली पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था और उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. Arpita Mukherjee के घर में था Sex Toy? बरामद डायमंड रिंग लिखा है P, सोशल मीडिया पर हंगामा

अली अहमद खुल्दाबाद के चकिया मोहल्ले का रहने वाला है. बीते साल उस पर आरोप था कि उसने प्रापर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और हमला किया. इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा कायम हुआ. पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के दोनों बेटों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी थी और गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).