देश

UP Heavy Rainfall: यूपी में बाढ़-बारिश ने मचाया तांडव, अब तक 34 लोगों की मौत, स्कूल बंद-45 जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से बाढ़ बारिश का कहर खूब बरप रहा है. यूपी के अलग अलग इलाकों में बारिश के चलते 34 लोगों की मौत हो गई.

UP Heavy Rainfall: यूपी में बाढ़-बारिश ने मचाया तांडव, अब तक 34 लोगों की मौत, स्कूल बंद-45 जिलों में अलर्ट जारी

Heavy Rainfall And Flood in UP: उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से बाढ़ बारिश का कहर खूब बरप रहा है. यूपी के अलग अलग इलाकों में बारिश के चलते 34 लोगों की मौत हो गई. यह मौतें कहीं बिजली गिरने से तो कहीं जलभराव की वजह से मकान ढहने और नदियों में बहने की वजह से हुई हैं. बाढ़ के प्रकोप से कई इलाकों में धान और गन्ना समेत दलहनी फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं.

कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भयावह रूप लेता नजर आ रहा है. हालात को देखते हुए शासन ने लखनऊ समेत 45 जिलों में अलर्ट जारी किया है. प्रभावित जिलों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

40 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कांशीरामनगर समेत 40 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा बुलंदशहर, हापुड़ आदि जिलों में डीएम ने दस अक्टूबर को अवकाश की घोषणा कर दी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).