देश

UP: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 'जन एकता रैली' निकालना पड़ा भारी, तेज आवाज से DJ बजाने और अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में FIR दर्ज- VIDEO

उत्तर प्रदेश जौनपुर में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 31 अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती के मौके पर जन एकता रैली निकालना भारी पड़ा है. रैली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और सड़क पर अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में धनंजय के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है

UP: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 'जन एकता रैली' निकालना पड़ा भारी, तेज आवाज से DJ बजाने और अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में FIR दर्ज- VIDEO
Photo Credits UPTak

FIR Registered Against Dhananjay Singh: उत्तर प्रदेश जौनपुर में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 31 अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती के मौके पर जन एकता रैली निकालना भारी पड़ा है. रैली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और  सड़क पर अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है. खुद के खिलाफ केस दर्ज होने से पहले धनंजय सिंह ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है. बल्कि यह एक 'जन एकता रैली थी. ताकिजनपद में जनभावना बढे. धनंजय सिह ने 'जन एकता रैली  मोहम्मद हसन कॉलज से निकालने के बाद कलेक्टर ऑफिस पहुंचे. जहां पर सरदार पटेल को फूलों का माला यापन किया.

जन एकता रैली जैसे ही  धनंजय सिंह ख़त्म करने के बाद  अपने घर पहुंचे. वैसे ही उनके खिलाफ पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना और रैली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर केस दर्ज किया है. कहा जा आर हा है कि धनंजय सिंह के खिलाफ यह केस योगी सरकार के एक्शन के बाद दर्ज हुआ है. धनंजय सिंह बाहुबली नेताओं में गिने जाते हैं. उनके खिलाफ  उत्तर प्रदेश में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).