Hathras Road Accident: यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली-डंपर में भिड़ंत; 5 की मौत, कई घायल- Video
यूपी के हाथरस के सहपऊ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली और डंपर में भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग जख्मी हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया
Hathras Road Accident: यूपी के हाथरस के सहपऊ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली और डंपर में भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग जख्मी हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लगभग 2 दर्जन श्रद्धालु मथुरा स्थित गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जा रहे थे. इसी बीच, जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई. जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गई और चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई. लेकिन पांच लोगों की मौत हो गई.
Video:
VIDEO | Five killed, several injured after a tractor trolley collided with a dumper in UP's Hathras on Friday night. pic.twitter.com/ai7gLuv68W
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2023
Video:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

