देश

UP Shocker: आगरा के जाने माने डॉ. लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने के बाद चलती ट्रेन से उतरते समय बैलेंस बिगड़ने से गई जान- VIDEO

आगरा के जाने माने डॉ. लाखन सिंह की आज रविवार सुबह दर्दनाक उस समय मौत हो गई. जब वे अपनी बेटी को ट्रेन पर बैठाकर चलती ट्रेन से नीचे उतर रहे थे. इस बीच उनका बैलेंस बिगड़ने पर उनका पैर फिसल गया और वे संभल नहीं सके और पटरी के नीचे जा गिरे. जिससे ट्रेन से काटकर उनकी जान चली गई.

UP Shocker: आगरा के जाने माने डॉ. लाखन सिंह की ट्रेन से कटकर मौत, बेटी को छोड़ने के बाद चलती ट्रेन से उतरते समय बैलेंस बिगड़ने से गई जान- VIDEO
(Photo Credits Twitter)

UP Shocker: आगरा के जाने माने डॉ. लाखन सिंह की आज रविवार सुबह दर्दनाक उस समय मौत हो गई. जब वे अपनी बेटी को ट्रेन पर बैठाकर चलती ट्रेन से नीचे उतर रहे थे. इस बीच उनका बैलेंस बिगड़ने पर उनका पैर फिसल गया और वे संभल नहीं सके और पटरी के नीचे जा गिरे. जिससे ट्रेन से काटकर उनकी जान चली गई. सीसीटीवी में कैद हादसे के वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉ. लाखन सिंह चलती ट्रेन से उतर रहे हैं. लेकिन उनका पैर फिसलने के बाद बैलेंस बिगड़ने पर वे प्लेटफार्म पर पैर नहीं रख सके. जिससे वे पटरी के नीचे जा गिरे और ट्रेन से कटने से उनकी जान चली गई.

डॉक्टर लाखन सिंह लेप्रोस्कोपिक सर्जन है. रविवार को वे अपनी बेटी को छोड़ने राजामंडी रेलवे स्टेशन आए थे. वह प्लेटफार्म संख्या एक पर महाकौशल एक्सप्रेस में बेटी को बैठाने के लिए डिब्बे में चढ़ गए. स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दो  मिनट था. बेटी को बैठाने के दौरान महाकौशल एक्सप्रेस चल दी. इसी दौरान क्टर लाखन सिंह ट्रेन से उतरने लगे. लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वे पटरी पर जा गिरे जिससे उनकी जान चली गई.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).