Underworld Don Chota Rajan: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उम्रकैद, होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
मुंबई की एक विशेष अदालत ने 2001 में मुंबई की व्यवसायी जया शेट्टी हत्याकांड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई है. 2001 में, जया शेट्टी को मुंबई के ग्रांट रोड पर छोटा राजन के गुर्गों ने गोली मार दी थी.
Underworld Don Chota Rajan: मुंबई की एक विशेष अदालत ने 2001 में मुंबई की व्यवसायी जया शेट्टी हत्याकांड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई है. 2001 में, जया शेट्टी को मुंबई के ग्रांट रोड पर छोटा राजन के गुर्गों ने गोली मार दी थी. वह मध्य मुंबई के गामदेवी में स्थित गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं. शेट्टी को छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकियां मिल रही थीं. इसकी शिकायत के बाद होटल व्यवसायी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी. लेकिन, हमले से दो महीने पहले उनके अनुरोध पर उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी. छोटा राजन फिलहाल भारत प्रत्यर्पित होने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. उसे अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया था और बाद में प्रत्यर्पित कर दिया गया था.
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मिली उम्रकैद
Chota Rajan Awarded Life Sentence By Mumbai Court In Hotelier Jaya Shetty's Murder Casehttps://t.co/xZK9wzDyZ9
— ABP LIVE (@abplive) May 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

