Mumbai Courts: मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसवी गंगापुरवाला ने कहा- हर मानसून में बाढ़ के बावजूद मुंबई की अदालतें एक दिन के लिए भी काम नहीं रोकतीं
मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसवी गंगापुरवाला ने बुधवार को कहा कि हर मानसून में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने के बावजूद मुंबई की अदालतें एक दिन के लिए भी काम करना बंद नहीं करती हैं. चीफ जस्टिस एसवी गंगापुरवाला ने यह टिप्पणी उनके समक्ष सूचीबद्ध कई मामलों में स्थगन देने के बाद की.
मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसवी गंगापुरवाला ने बुधवार को कहा कि हर मानसून में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने के बावजूद मुंबई की अदालतें एक दिन के लिए भी काम करना बंद नहीं करती हैं. चीफ जस्टिस एसवी गंगापुरवाला ने यह टिप्पणी उनके समक्ष सूचीबद्ध कई मामलों में स्थगन देने के बाद की क्योंकि चक्रवात मिचौंग के कारण पूरे चेन्नई में सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से वकील या पक्ष अदालत में पहुंचने में असमर्थ थे. यहां तक कि बिजली कनेक्टिविटी बाधित होने के कारण वर्चुअल मोड के जरिए भी सुनवाई में भाग लेने में भी असमर्थ थे.
देखें ट्वीट-
Mumbai courts don’t stop work even for a day despite floods every monsoon: Madras High Court Chief Justice SV Gangapurwala
Read story here: https://t.co/sCeTvCNRP7 pic.twitter.com/D2AgBkIbm3
— Bar & Bench (@barandbench) December 6, 2023
दरअसल, लंच टाइम के बाद, जब एक महिला वकील ने अपने घर के आसपास भारी जलभराव की शिकायत की, तो चीफ जस्टिस एसवी गंगापुरवाला ने कहा, ''हर जुलाई में मानसून के मौसम में मुंबई में यह एक आम बात है. पूरे शहर में जलभराव होता है लेकिन अदालतें एक दिन के लिए भी काम करना बंद नहीं करतीं, भले ही अदालत के कर्मचारी नहीं पहुंच पाते.''
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

