Sanatana Remark: सनातन पर दिए बयान को लेकर मुश्किल में फंसे उदयनिधि और प्रियांक खड़गे, रामपुर में FIR दर्ज
सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है.
सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर की कोतवाली सिविल लाइंस में धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत की है. इस मामले को लेकर अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने कहा कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू और मलेरिया से कर दी थी. अगले दिन कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियंक खड़गे ने भी उदयनिधि के भाषण का समर्थन किया. उदयनिधि और प्रियंक खड़गे के भाषण से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. हमारा सनातन धर्म अनंत धर्म है, निरंतर धर्म है. Sanatana Remark: सनातन पर उदयनिधि स्टालिन के बयान से धर्म संकट में I.N.D.I.A, बवाल के घेरे में पूरा विपक्ष.
Udhayanidhi Stalin, Priyank Kharge booked in UP's Rampur over Sanatan Dharma remarks at lawyers' complaint
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

