देश

Tribute To Ratan Tata: रतन टाटा को नमन! मुंबई में गरबा रोक कर लोगों ने महान उद्योगपति को दी श्रद्धांजलि (Watch Video)

देश के महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर मिलते ही मुंबई में आयोजित गरबा कार्यक्रम को कुछ देर के लिए बीच में रोक दिया गया, ताकि देश के महान उद्योगपति को श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके.

Tribute To Ratan Tata: रतन टाटा को नमन! मुंबई में गरबा रोक कर लोगों ने महान उद्योगपति को दी श्रद्धांजलि (Watch Video)
रतन टाटा को श्रद्धांजलि (Photo Credits: X)

Tribute to Ratan Tata: देश के महान उद्योगपति और टाटा सन्स के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. कुछ दिन पहले उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बुधवार की रात अंतिम सांस ली. उनके निधन पर देश की दिग्गज हस्तियों से लेकर आम लोगों तक, हर कोई शोक जाहिर कर रहा है. वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही मुंबई में आयोजित गरबा (Garba) कार्यक्रम को कुछ देर के लिए बीच में रोक दिया गया, ताकि देश के महान उद्योगपति को श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके. इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गरबा कार्यक्रम को बीच में रोककर, मौन धारण करके लोग रतन टाटा को श्रद्धांजलि (Tribute to Ratan Tata) अर्पित कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Ratan Tata Shradhanjali In Hindi: रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि, इन तस्वीरों के जरिए महान उद्योगपति को करें नमन

गरबा रोक कर लोगों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).