Aligarh Trainee Plane Crash: अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, लैंडिंग के दौरान दीवार से टकराया विमान; बाल-बाल बचा पायलट (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट ट्रेनिंग प्लेन लैंडिंग के दौरान दीवार से टकरा गया और क्रैश हो गया.

Aligarh Trainee Plane Crash: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट ट्रेनिंग प्लेन लैंडिंग के दौरान दीवार से टकरा गया और क्रैश हो गया. ये हादसा पायनियर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की फ्लाइट के साथ हुआ. प्लेन में उस वक्त सिर्फ पायलट मौजूद था, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया. ये घटना अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डे पर हुई. गनीमत रही कि प्लेन में कोई और सवारी नहीं थी और पायलट को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई.

फिलहाल हादसे की जांच शुरू हो गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्लेन दीवार से क्यों टकराया. टेक्निकल फॉल्ट या पायलट की गलती, कुछ भी हो सकता है, जांच के बाद ही सब साफ हो पाएगा.

ये भी पढें: पुलिस ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को अलीगढ़ जाने से रोका

अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग प्लेन क्रैश

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\