Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! ईको से टक्कर के बाद जली बाइक, 6 लोगों की दर्दनाक मौत (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसा मदनपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जयपाल के पास पेट्रोल पंप पर हुआ.
Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसा मदनपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जयपाल के पास पेट्रोल पंप पर हुआ, जहां एक बाइक और ईको कार में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार चार दोस्तों और ईको कार सवार 2 लोगों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ये सभी दोस्त एक शादी समारोह में जा रहे थे. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घटना में घायल एक युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.
घटना के बाद तिलहर थाना क्षेत्र के एक ही मोहल्ले में रहने वाले दोस्तों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.
ये भी पढें: वायुसेना ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे पर विमानों को उतारने-उड़ाने का अभ्यास किया
शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा
शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, ईको से टक्कर के बाद जली बाइक, 6 की दर्दनाक मौत https://t.co/crPHCVzPW5 @Shahjahanpurpolice #Shahjahanpur #CarBike #CarBikeAccident #6diedtragically pic.twitter.com/PtEqxv4MZC
— Bhupendra Tiwari (@Bhupend29375158) May 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

