Tourist Family Attacked in Goa: गोवा में टूरिस्ट परिवार पर जानलेवा हमला, CM प्रमोद सावंत ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए (Disturbing Video)
गोवा में गर्मी हो दूसरे अन्य मौसम टूरिस्टों का घूमने को लेकर आना-जाना लगा रहता है. कुछ इसी तरह से एक परिवार गोवा घूमने के लिए गया था. लेकिन उस परिवार पर अंजुना में जानलेवा हमला हुआ है. पर्यटक पर हुए इस हमले को लेकर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने संज्ञान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सख्स से सख्स कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
Tourist Family Attacked in Goa: गोवा घूमने गए एक टूरिस्ट परिवार पर अंजुना में जानलेवा हमला हुआ है. दरअसल अंजुना के जिस रिसॉर्ट में यह परिवार रूका हुआ था. उस रिसॉर्ट के स्टॉफ के साथ किसी बात को लेकर इस परिवार का बहस हो गया और उनकी शिकायत रिसॉर्ट के मैनेजर से कर दी. शिकायत के बाद मैनेजर ने बहस करने वाले स्टॉफ के कुछ लोगों को नौकरी से निकाल दिया. जिसके कुछ समय बाद वे गुस्से में आकर कुछ स्थानीय लोगों के साथ आ धमके और परिवार पर तलवार और दूसरे अन्य हथियार से जानलेवा हमला कर दिए. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस में शिकायत के बाद मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार है.
पीड़ित परिवार पर हमले के बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया, लिखा, अंजुना में आज की हिंसक घटना चौंकाने वाली और असहनीय है. मैंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. ऐसे असामाजिक तत्व राज्य में लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा.
Tweet:
Today’s violent incident in Anjuna is shocking and intolerable. I have directed the Police to take the harshest action against the perpetrators. Such anti-social elements are a threat to the peace and safety of the people in the State, and will be dealt with strictly.
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) March 12, 2023
Video:
#Shocking- A tourist family attacked with swords and knives, injured grievously at Anjuna (#Warning- Graphic Video, Viewers Discretion Advised) (1/4) pic.twitter.com/LXCpii3bnc
— In Goa 24x7 (@InGoa24x7) March 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

