COVID-19 Mock Drills: कोरोना से निपटने की मोदी सरकार की तैयारी, कल देशभर के कोविड संबंधित अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि कल पूरे देश में सभी कोविड अस्पतालों में एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे.
COVID-19 Mock Drills: चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार ने भारत में बचाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. ताकि इस महामारी के मामले देश में बढ़ने शुरू हो तो इससे निपटा जा सके. कोरोना महामारी की तैयरियों को लेकर ही कल यानि 27 दिसंबर को देश भर के अस्पतालों में कोविड आपातकालीन तैयारियों की जांच करने के लिए एक मॉक ड्रिल होने जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya)ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे.
रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक्सबीबी सब-वैरिएंट भारत में तेजी से प्रमुख प्रकार के रूप में उभर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सबीबी सब-वैरिएंट अमेरिका में भी 18 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एक्सबीबी एक पुनसंर्योजित सब-वैरिएंट है, जो ओमिक्रॉन वैरिएंट बीए.2.10.1 और बीए.2.75 का एक सब-वैरएिंट है, जिसका अर्थ है कि यह कोविड-19 ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक सब-वैरिएंट है, कोई नया वैरिएंट नहीं है.
वहीं डब्लूएचओ का कहना है कि इस को लेकर आगे के अध्ययन की जरूरत है, वर्तमान डेटा यह सुझाव नहीं देता है कि एक्सबीबी संक्रमणों के लिए बीमारी की गंभीरता में पर्याप्त अंतर हैं.
कल पूरे देश में सभी COVID अस्पतालों में एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया pic.twitter.com/X8FiURTh17
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

