Bomb Threat: राम जन्मभूमि को 10 बजे बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा
यह धमकी गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे प्रयागराज में कल्पवास कर रहे मनोज कुमार नामक एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर दी गई. मनोज कुमार अयोध्या के रामलला सदन का निवासी है.
'Threat' to Blow up Ram Janmabhoomi in Ayodhya: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे प्रयागराज में कल्पवास कर रहे मनोज कुमार नामक एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर दी गई. मनोज कुमार अयोध्या के रामलला सदन का निवासी है. पुलिस की टीम धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है.
मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग 5:00 बजे उसकी मोबाइल पर एक फोन आया फोन करने वाले ने दिल्ली से बात करने की बात कही और कहा कि अगले 5 घंटे में सुबह 10:00 बजे तक श्री राम जन्मभमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा.
सूचना के बाद सबसे पहले पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर राम जन्मभूमि थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसी के बाद अयोध्या की सर्विलांस टीम एक्टिव हो गई. बताया जाता है कि कॉल रिकॉर्ड के आधार पर अयोध्या पुलिस फोन करने वाले शख्स की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिशों में लगी है.
Uttar Pradesh | Manoj Kumar who is residing at Ram Lalla sadan in Ayodhya got a call on his phone at around 5am today where a person from Delhi said that by 10am there'll be a blast at Ram Janmabhoomi. Teams formed to arrest the person: SP Madhuban Singh pic.twitter.com/laprQH9do7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

