देश

Bomb Blast Threat: पटना, वडोदरा और जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के पटना एयरपोर्ट और गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Bomb Blast Threat: पटना, वडोदरा और जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
(Photo Credits File)

Bomb Blast Threat: बिहार  के पटना एयरपोर्ट, गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट और राजस्थान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीआईएसएफ से लेकर लोकल पुलिस द्वारा एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पटना एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है. लिहाजा एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दूसरी ओर वडोदरा पुलिस का कहना है ऐसी हरकत पहले भी कई बार मॉक कॉल के जरिए होती थी फिर अफवाह साबित होती थी, लेकिन एयरपोर्ट को ईमेल भेजने वाले की जांच की जा रही है.

पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला ईमेल मिला है

वडोदरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी आज बम की धमकी वाला ईमेल मिला

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).