J&K: BJP सरकार मुसलमानों के घरों को बुलडोजर से गिरा रही, उनके रोजगार भी छिन रही: महबूबा मुफ्ती
भाजपा बुलडोजर नीति पर महबूबा मुफ्ती ने कहा 'ये मुल्क हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर बनी थी और आज इसी मुल्क के अंदर BJP सरकार बुलडोज़र लेकर न सिर्फ मुसलमानों के घरों को गिरा रही है बल्कि उनके रोज़गार भी छिन्न रही है.
जम्मू-कश्मीर: भाजपा बुलडोजर नीति पर PDP नेता महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा है. मंगलवार को उन्होंने कहा कि ये मुल्क हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर बनी थी और आज इसी मुल्क के अंदर BJP सरकार बुलडोज़र लेकर न सिर्फ मुसलमानों के घरों को गिरा रही है बल्कि उनके रोज़गार भी छिन्न रही है. मुल्क में कोई कानून नहीं है जिसको जो मन करता है वो बुलडोज़र लेकर किसी का मकान और दुकान आदि गिरा देता है और उन्ही लोगों को जेल में डाल दिया जाता है जिनके मकानों और दुकानों को गिराया जाता है.
आपको बता दें कि आपराधिक घटनाओं और अतिक्रमण को लेकर भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है. हाल ही में जहांगीरपुरी हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की इस कार्रवाई पर रोक लगा दी है.
ये मुल्क हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर बनी थी और आज इसी मुल्क के अंदर BJP सरकार बुलडोज़र लेकर न सिर्फ मुसलमानों के घरों को गिरा रही है बल्कि उनके रोज़गार भी छिन्न रही है: भाजपा बुलडोजर नीति पर महबूबा मुफ्ती, PDP, जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/prS1AhiuAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

