Srinagar Grenade Blast: 'निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना उचित नहीं, सुरक्षाबलों को कार्रवाई करनी चाहिए', श्रीनगर ग्रेनेड विस्फोट पर बोले सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के 'संडे बाजार' में हुए ग्रेनेड हमले पर गहरी चिंता जताई है.
Srinagar Grenade Blast: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के 'संडे बाजार' में हुए ग्रेनेड हमले पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पिछले कुछ दिनों से घाटी के कई हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ों की खबरें सुर्खियों में हैं. श्रीनगर के 'संडे बाजार’ में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की खबर बेहद परेशान करने वाली है. निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता. अब्दुल्ला ने सुरक्षा एजेंसियों से अपील की है कि वे ऐसे हमलों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें ताकि लोग बिना डर के अपनी जिंदगी जी सकें. बता दें, इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हैं.
'निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना उचित नहीं'
The last few days have been dominated by headlines of attacks & encounters in parts of the valley. Today’s news of a grenade attack on innocent shoppers at the ‘Sunday market’ in Srinagar is deeply disturbing. There can be no justification for targeting innocent civilians. The…
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) November 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

