Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में भारी उछाल, बीते 24 घंटे 3 हजार से अधिक नए केस, अकेले मुंबई में 1956 मामले
महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3081 नए मामले पाए गये. चौकाने वाले आंकड़े ये हैं कि कोरोना के इन मामलों में अकेले मुंबई से 1,956 केस हैं.
Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं. जो राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बन सकता है. क्योंकि कोरोना की तीनों लहर में सबसे ज्यादा कि राज्य इस महामारी की चपेट में था तो वह महाराष्ट्र था. महाराष्ट्र में बीते करीब एक हफ्ते से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3081 नए मामले पाए गये. चौकाने वाली बात यह है कि कोरोना के इन मामलों में अकेले मुंबई से 1,956 नए केस पाए गए हैं. हालांकि राहत की बात है इस महामारी से पूरे राज्य में आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई.
महाराष्ट्र में कोरोना के बीते 24 घंटे में 3081 नए केस:
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,081 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,323 मरीज़ कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में एक भी मरीज़ की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई है।
सक्रिय मामले 13,329 pic.twitter.com/xMnvSTeWBO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
ANI Tweet:
महाराष्ट्र: मुंबई में आज #COVID19 के 1,956 नए मामले दर्ज़ किए गए। पिछले 24 घंटों में 763 मरीज़ ठीक हुए। सक्रिय मामले अब तक 9,191 हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज़ नहीं हुई है। pic.twitter.com/nQuSH2MXIq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

