देश

Nashik Fire Update: नासिक की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग हादसे में एक शख्स की मौत, 14 से अधिक लोग जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी- Watch Video

महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं 14 लोग जख्मी हुए हैं.

Nashik Fire Update: नासिक की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग हादसे में एक शख्स की मौत, 14 से अधिक लोग जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी- Watch Video
(Photo Credit : ANI/Twitter)

Nashik Fire Update:  महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई. जिस पर अभी भी काबू पाने की कोशिश जारी है. इस बीच आग लगने के बाद ताजा जानकारी सामने आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बताया कि जिंदल कंपनी में एक रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हुआ है. हादसे में 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बताया कि ये एक पॉली फिल्म का प्लांट है. फिलहाल आग बुझाने का अभी भी काम जारी है. यह भी पढ़े: VIDEO: नासिक के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 100 मीटर से ऊंची आग की लपटे देख दहशत में लोग

ब्लास्ट के बाद  ग्रामीण विकास मंत्री दादा भुसे, जो नासिक जिले के संरक्षक मंत्री हैं. उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दोपहर बाद घटना स्थल का दौरा कर सकते हैं. आग लगने के बाद बाद हादसे को लेकर स्थानीय चश्मदीदों की माने तो कम से कम 250 कर्मचारी परिसर में थे, लेकिन उनमें से अधिकांश सुरक्षित रूप से भागने में सफल रहे.

ANI Tweet:

Watch Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).