देश

Kanjhawala Death Case: कंझावला मामले में मृतक अंजलि की दोस्त निधि गिरफ्तार! हादसे के समय स्कूटी पर वह भी थी सवार

दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस में अंजलि की मौत मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. मीडिया के हवाले से जो ताजा खबर है उसके अनुसार दिल्ली पुलिस ने मृतका अंजली की दोस्त निधि जो चश्मदीद गवाह है और हादसे के समय वह भी स्कूटी पर सवार थी.

Kanjhawala Death Case: कंझावला मामले में मृतक अंजलि की दोस्त निधि गिरफ्तार! हादसे के समय स्कूटी पर वह भी थी सवार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Kanjhawala Death Case: दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस में अंजलि की मौत मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. मीडिया के हवाले से जो ताजा खबर है उसके अनुसार दिल्ली पुलिस ने मृतका अंजली की दोस्त निधि जो चश्मदीद गवाह है और हादसे के समय वह भी स्कूटी पर सवार थी. दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस में अंजलि की मौत के मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी की है. इससे पहले 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं.

मामले में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं कानून) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, कंझावला मामले में, पुलिस को गलत जानकारी देने के आरोप में कार के मालिक आशुतोष के रूप में पहचाने गए छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.इससे पहले पुलिस ने घटना के वक्त कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल के रूप में हुई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).