Indian Antarctic Bill 2022: लोकसभा में भारतीय अंटार्कटिक विधेयक पारित, जानें क्या है इसकी अहमियत
अंटार्कटिका एक महाद्वीप है जो पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है. यह निर्जन इलाका है और पूरी तरह बर्फ से ढका है. पृथ्वी पर उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव सबसे ठंडी जगह हैं.
Indian Antarctic Bill 2022: भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022 लोकसभा द्वारा पारित किया गया है. विधेयक का उद्देश्य अंटार्कटिक पर्यावरण और आश्रित और संबद्ध पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए भारत के अपने राष्ट्रीय उपाय करना है. वहीं सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
अंटार्कटिका एक महाद्वीप है जो पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है. यह निर्जन इलाका है और पूरी तरह बर्फ से ढका है. पृथ्वी पर उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव सबसे ठंडी जगह हैं. सालों से दुनियाभर के तमाम वैज्ञानिक यहां शोध कर रहे हैं. इस बिल के जरिए केंद्र सरकार एक अंटार्कटिका शासन और पर्यावरणीय संरक्षण समिति बनाएगी. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव इस समिति के अध्यक्ष होंगे.
बिल के जरिए अंटार्कटिका के लिए अभियान का हिस्सा बने लोगों के परमाणु कचरे के निष्पादन और यहां की मिट्टी को वहां ले जाने संबंधित दिशा-निर्देश और रोक के नियम तय किए गए हैं. अंटार्कटिका में भारतीय मिशन पर गए लोगों की किसी गलती, अनियमितता, अपराध जैसी चीजों पर भारत की अदालतों में फैसला करने के लिए ये कानून लाया जा रहा है.
'The Indian Antarctic Bill, 2022' passed by Lok Sabha.
The Bill aims at having India’s own national measures for protecting the Antarctic environment and dependent and associated ecosystem.
House adjourned till Monday. pic.twitter.com/C8L3v92Nr3
— ANI (@ANI) July 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

