Video: जेसीबी चालक की दादागिरी आई सामने, जेसीबी के बकेट से युवक को दबाया, मध्यप्रदेश के कटनी का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के कटनी शहर में एक जेसीबी चालक की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने जेसीबी के बकेट से एक युवक को दबा दिया. इस घटना में युवक घायल हुआ है.
Video: मध्यप्रदेश के कटनी शहर में एक जेसीबी चालक की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने जेसीबी के बकेट से एक युवक को जान से मारने की कोशिश की. इस घटना में युवक घायल हुआ है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घायल युवक का नाम अतुल तिवारी है. जानकारी के मुताबिक़ शाम के समय बरगंवा में कटाएघाट मोड़ पर सड़क निर्माण के काम में लगी जेसीबी चालक से अतुल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद वह जेसीबी पर चढ़ गया. इसके बाद चालक ने उसको नीचे धकेल दिया. वह हाथों में पत्थर उठाकर मारने लगा तो जेसीबी चालक ने बकेट से अतुल को दबाया. इस दौरान मौके पर काफी लोग इक्कठा हो गए थे. बकेट के लगने से अतुल को काफी चोटें आई है. इस घटना के बाद जेसीबी चालक घटनास्थल से भाग निकला. इस मामले में रंगनाथ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. ये भी पढ़े :Video: लिफ्ट के डक्ट में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की हुई मौत, पानी में डूबने से गई जान, मध्यप्रदेश के इंदौर की घटना
जेसीबी चालक ने बकेट से युवक को दबाया
मध्य प्रदेश के कटनी में जेसीबी चालक की गुंडागर्दी, जेसीबी के बकेट से युवक को दबाया; टूट गई कमर की हड्डी@KatniPolice #MadhyaPradesh #Katni #viralvideo #jtv pic.twitter.com/oRExHMRkG9
— Jantantra Tv (@JantantraTv) September 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

