Hathras Stampede Incident: हाथरस में भगदड़ वाले जगह पहुंची 3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम, जानें घटनास्थल के निरीक्षण के बाद क्या कहा? (Watch Video)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने हाथरस में उस जगह का निरीक्षण किया जहां 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी.
Hathras Stampede Incident: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने हाथरस में उस जगह का निरीक्षण किया जहां 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है. घटनास्थल का दौरा करने के बाद न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने बताया कि हमने हादसे की जगह को देखा. इस दौरान जांच आयोग के भी सदस्य यहां मौजूद रहे. हम उन सभी से पूछताछ करेंगे, जिनसे पूछताछ की जरूरत है. हम 2 महीने के भीतर यूपी सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे. बता दें कि इससे पहले हादसे की जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसमें लापरवाही और बदइंतजामी को हादसे की वजह बताई गई है. इस मामले में मुख्य आयोजक देवप्रकाश मधुकर गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
हाथरस में भगदड़ वाले जगह पहुंची 3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम
#WATCH | Hathras Stampede incident: Justice Brijesh Kumar Srivastava (Retd) says, "We saw the entire spot... All the members (of the committee) are present here. We will question all those who need to be questioned. Yes, we will submit our report within 2 months..." https://t.co/MWqH1jfIh8 pic.twitter.com/aPIJ0bCKbS
— ANI (@ANI) July 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

