देश

Thanks for Ruining My Diwali: कंफर्म टिकट होने के बावजूद भारी भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ सका शख्स, 'खराब' प्रबंधन के लिए भारतीय रेलवे को सुनाई खरी-खरी | Videos

दिवाली 2023 के त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ दिखाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ वीडियो शेयर किए जिनमें एक्सप्रेस ट्रेने खचाखच भरी हुई नजर आ रही है.

Thanks for Ruining My Diwali: कंफर्म टिकट होने के बावजूद भारी भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ सका शख्स,  'खराब' प्रबंधन के लिए भारतीय रेलवे को सुनाई खरी-खरी | Videos

दिवाली 2023 के त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ दिखाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ वीडियो शेयर किए जिनमें एक्सप्रेस ट्रेने खचाखच भरी हुई नजर आ रही है. दिवाली और छठ के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं इसलिए ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने X पर लिखा, "मेरी दिवाली बर्बाद करने के लिए धन्यवाद." यूजर ने कहा कि भारतीय रेलवे का प्रबंधन सबसे खराब है, क्योंकि थर्ड एसी का कन्फर्म टिकट होने के बाद भी वह अपनी ट्रेन में नहीं चढ़ सका. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "पुलिस से कोई मदद नहीं मिली. मेरे जैसे कई लोग ट्रेन में नहीं चढ़ पाए." वायरल क्लिप में एक्सप्रेस ट्रेन में भारी भीड़ चढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान भीड़ के कारण कन्फर्म टिकट वाले उपयोगकर्ता सहित कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके. Stampede at Surat Railway Station: दिवाली-छठ पर बिहार जाने के लिए सूरत स्टेशन पर मची भगदड़, अफरा-तफरी में एक व्यक्ति की मौत.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).