Thane Shocker: मुंबई से सटे ठाणे में तेज रफ़्तार ट्रक ने 10 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
मुंबई से सटे ठाणे में दर्दनाक हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचल दिया. जिससे बच्ची ने मौके पर दम तोड़ दिया
Thane Shocker: मुंबई से सटे ठाणे में दर्दनाक हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचल दिया. जिससे बच्ची ने मौके पर दम तोड़ दिया. मौके से ट्रक ड्राइवर फरार ना हो जाए, लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. ठाणे पुलिस के अनुसार हादसा 7 जून को रात करीब 8;30 हुआ. शिलफाटा सर्कल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दस साल की बच्ची को उस समय कुचल दिया जब बच्ची रोड को क्रॉस कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जप्त करने के साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Tweet:
Maharashtra | A 10-year-old girl died after being run over by a truck near Shilphata Circle in Thane. The dead body has been sent for post-mortem. (07.06) pic.twitter.com/0JPyvCQKx0
— ANI (@ANI) June 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 08:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

