देश

VIDEO: ठाणे में NCC ट्रेनिंग के नाम पर छात्रों को बेरहमी से पीटा, घुटने पर बैठाकर पीठ पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि इन छात्रों को सजा के बहाने उनके सीनियर्स डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं. छात्रों को जमीन पर घुटनों के बल बैठाया गया और उपद्रवी उन पर लाठियों से वार कर रहे हैं.

VIDEO: ठाणे में NCC ट्रेनिंग के नाम पर छात्रों को बेरहमी से पीटा, घुटने पर बैठाकर पीठ पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल
(Photo Credit : Twitter)

महाराष्ट्र के ठाणे में बंडोडकर और जोशी बेडेकर कॉलेज में सीनियर्स द्वारा एनसीसी छात्रों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इन छात्रों को सजा के बहाने उनके सीनियर्स डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं. छात्रों को जमीन पर घुटनों के बल बैठाया गया और उपद्रवी उन पर लाठियों से वार कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.

वीडियो के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में हंगामा मच गया है.  NCC ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को आर्मी और नेवी के लिए प्री-ट्रेनिंग की शिक्षा दी जाती है. अगर इस दौरान छात्रों से कोई गलती हो जाती है तो उन्हें सजा भी दी जाती है. लेकिन छात्रों को दी गई ऐसी सजा से हड़कंप मच गया है. एनसीसी को लेकर छात्रों में दहशत फैल गई है और कई छात्र एनसीसी में जाने से डर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).