देश

Shia Muslims Oppose Same Sex Marriage: तेलंगाना शिया उलेमा काउंसिल ने SC में समलैंगिक विवाह का विरोध किया, जानें क्यों

सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए 5 जजों की संविधान पीठ सुनवाई कर रही है. इस पर अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होनी है. वहीं इस मामले में तेलंगाना मरकजी शिया उलेमा काउंसिल ने सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह का विरोध किया है.

Shia Muslims Oppose Same Sex Marriage: तेलंगाना शिया उलेमा काउंसिल ने SC में समलैंगिक विवाह का विरोध किया, जानें क्यों
Supreme Court (Photo Credit- ANI)

Shia Muslims Oppose Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए 5 जजों की संविधान पीठ सुनवाई कर रही है. इस पर अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होनी है. केंद्र इसे भारत की पारिवारिक व्यवस्था के खिलाफ होने की दलील दे चुका है. वहीं इस मामले में तेलंगाना मरकजी शिया उलेमा काउंसिल ने सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह का विरोध किया है. शिया उलेमा काउंसिल  की तरह से कहा गया कि  लंबित मामले में खुद  वह पक्षकार बनाना चाहता है.  शिया उलेमा काउंसिल की तरफ से कहा गया कि ऐसे दंपत्तियों द्वारा पाले गए बच्चे, पुरुष और महिलाओं से पीछे रह जाते हैं.

वहीं समलैंगिक विवाह का जमीयत उलमा ए हिंद भी विरोध कर चुका है. मीयत उलमा ए हिंद की तरह इस मामले मेंसुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा कि विपरीत लिंगों का विवाह भारतीय कानूनी शासन के लिए मुख्‍य है. विवाह की अवधारणा “किसी भी दो व्यक्तियों” के मिलन की सामाजिक-कानूनी मान्यता से कहीं अधिक है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).