देश

Raja Singh Arrested: तेलंगाना में तनाव के बीच मेडक जा रहे थे BJP नेता राजा सिंह, शमशाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार- VIDEO

तेलंगाना में तनाव के बीच बीजेपी नेता राजा सिंह रविवार को मेडक जा रहे थे. लेकिन पुलिस ने राजा सिंह को शमशाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. लेकिन बाद से उन्हें छोड़ दिया गया.

Raja Singh Arrested: तेलंगाना में तनाव के बीच मेडक जा रहे थे BJP नेता राजा सिंह, शमशाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार- VIDEO
Raja Singh Arrested - ANI

BJP Leader  Raja Singh Arrested: तेलंगाना में तनाव के बीच बीजेपी नेता राजा सिंह रविवार को मेडक जा रहे थे. लेकिन पुलिस ने राजा सिंह को शमशाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. शमशाबाद एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक,  हमने शमशाबाद एयरपोर्ट से बीजेपी नेता राजा सिंह को एहतियातन गिरफ्तार किया था. वह मेडक जाना चाहता था. लेकिन उन्हें बाद में उनके घर छोड़ दिया गया.

दरअसल तेलंगाना के मेडक जिले में शनिवार को हिंसा भड़क उठी थी. कथित गौ तस्करी के आरोप लगने के बाद दो गुटों के बीच झड़प हुई. इसके बाद पुलिस को संबंधित इलाकों में धारा 144 लगानी पड़ी. फिलहाल इस मामले में अब तक बीजेपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के 3 स्थानीय नेताओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. मेडक में फिलहाल 144 लगाई गई है.

बीजेपी नेता राजा सिंह गिरफ्तार:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).