देश

Telangana Bus Fire: तेलंगाना में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में लगी आग, धू-धूकर जली, एक की मौत; पांच जख्मी- देखें भयावह VIDEO

तेलंगाना के एर्रावल्ली गांव में बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी चलती एक प्राइवेट बस में अचानक से आग लग गई. बस में सवार लोग कुछ समझ पाते की बस धू-धूकर जलने लगी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि पांच लोग जख्मी हुए हैं.

Telangana Bus Fire: तेलंगाना में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में लगी आग, धू-धूकर जली, एक की मौत; पांच जख्मी- देखें भयावह VIDEO
Telangana Bus Fire (Photo ANI)

Telangana Bus Fire Video: तेलंगाना के एर्रावल्ली गांव में बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी चलती एक प्राइवेट बस  (Private Bus) में अचानक से आग लग गई. बस में सवार लोग कुछ समझ पाते की बस धू-धूकर जलने लगी. जिसके बाद पूरे बस में चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे. लेकिन हादसे में एक व्यक्ति की झूलसने से मौत हो गई है. वहीं पांच लोग जख्मी हुए है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवया गया है. जहां पर लोगों का इलाज शुरू है. फिलहाल आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन  बस में आग लगने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस  धू धू कर चल रही है और चारों तरफ  यात्रियों की चीख पुकार सुनाई दे रही है.

तेलंगाना में प्राइवेट बस में लगी आग:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).