Telangana Bus Fire Video: तेलंगाना के एर्रावल्ली गांव में बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी चलती एक प्राइवेट बस (Private Bus) में अचानक से आग लग गई. बस में सवार लोग कुछ समझ पाते की बस धू-धूकर जलने लगी. जिसके बाद पूरे बस में चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे. लेकिन हादसे में एक व्यक्ति की झूलसने से मौत हो गई है. वहीं पांच लोग जख्मी हुए है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवया गया है. जहां पर लोगों का इलाज शुरू है. फिलहाल आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन बस में आग लगने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस धू धू कर चल रही है और चारों तरफ यात्रियों की चीख पुकार सुनाई दे रही है.
तेलंगाना में प्राइवेट बस में लगी आग:
VIDEO | A private bus caught fire near Telangana's Erravalli village, killing one and injuring five. The injured were taken to Kurnool Hospital. pic.twitter.com/QA8WagzjRx
— Press Trust of India (@PTI_News) January 13, 2024













QuickLY