Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने 4 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप में नाव को भी किया जब्त
श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार को रामेश्वरम के चार मछुआरों और उनकी एक नाव को पकड़ लिया है. इससे पहले 17 मार्च को भारतीय तटरक्षक बल ने भी देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था.
तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने सोमवार को डेल्फ़्ट द्वीप के पास रामेश्वरम (Rameswaram) के चार मछुआरों (Indian Fishermen) और उनकी एक नाव को पकड़ लिया है. 24 मार्च की भी श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी मछुआरे तमिलनाडु (Tamil Nadu) के रहने वाले थे. इससे पहले 17 मार्च को भारतीय तटरक्षक बल ने भी देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौका को जब्त कर लिया था.
Four Rameswaram-based fishermen and one of their boats were apprehended by the Sri Lankan Navy near Delft Island yesterday.
— ANI (@ANI) March 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

