बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के ठोस सबूत, फिर क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी, स्वाति मालीवाल ने सरकार और पुलिस से पूछा सवाल
स्वाति मालीवाल का कहना है, "दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अदालत में ठोस सबूत पेश किए हैं. मैं दिल्ली पुलिस से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया."
- Read in
- हिंदी
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल का कहना है, "दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अदालत में ठोस सबूत पेश किए हैं. मैं दिल्ली पुलिस से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया, जबकि वे जानते थे कि वह पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं. केंद्र सरकार को यह भी जवाब देना चाहिए कि क्यों" उन्होंने उसके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की."
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. अब कोर्ट में 18 जुलाई को बृजभूषण सिंह की पेशी होगी. कोर्ट में गवाह अपनी बात पर कितना टिक पाते हैं, पुलिस क्या-क्या सबूत पेश कर पाती है. ये सुनवाई के दौरान साफ हो पाएगा.
मंगलवार को बृजभूषण दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. यहां एक महिला पत्रकार ने चार्जशीट को लेकर जब उनसे सवाल पूछे, तो वह भड़क गए. बृजभूषण ने अपनी गाड़ी का दरवाजा इतनी जोर से बंद किया कि पत्रकार का हाथ टूटने से बच गया. उनका माइक भी टूट गया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी पर जमकर चर्चा हो रही है.
#WATCH | DCW chief Swati Maliwal says, "Delhi police has submitted concrete evidence against Brij Bhushan Sharan Singh in court. I want to ask Delhi Police why they didn't arrest him, even though they knew he sexually harassed wrestlers. Central govt should also answer why they… https://t.co/sLPo6Az7lu pic.twitter.com/e7nkCx2h53
— ANI (@ANI) July 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

