देश

Big Relief To Kanimozhi: डीएमके सांसद कनिमोझी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि (Kanimozhi Karunanidhi) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तूतीकोरिन सीट से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है.

Big Relief To Kanimozhi: डीएमके सांसद कनिमोझी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
Kanimozhi Karunanidhi | Photo: Facebook

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि (Kanimozhi Karunanidhi) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तूतीकोरिन सीट से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने भी उनके खिलाफ दायर की गई याचिका को रद्द कर दिया था.

कनिमोझी ने बताया था कि याचिका इस आधार पर दाखिल की गई थी कि उन्होंने नामांकन भरते समय अपने पति का पैन नंबर नहीं लिखा. जबकि उनके पति सिंगापुर के नागरिक हैं. कनिमोझी ने कहा था कि इस वजह से उनके पति के पास पैन नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).