Mainpuri Challan Video: यूपी के मैनपुरी में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां तीन सवारी चलाने पर पुलिस ने बाइक सवार का चालान उसके घर पहुंचकर काट दिया. यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड की बताई जा रही है. बाइक सवार का कहना है कि उसे मौके पर रोका नहीं गया, बल्कि चौकी इंचार्ज ने सीधे उसके घर पहुंचकर चालान थमा दिया. इस पर युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में भी चर्चा हो रही है और अब घर पर चालान काटने की इस कार्रवाई की जांच की जाएगी. लोगों में इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
ये भी पढें: Mainpuri: मैनपुरी में युवती की हत्या के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे
पुलिस ने घर पहुंचकर काटा बाइक सवार का चालान
#मैनपुरी : तीन सवारी चलाने पर चौकी इंचार्ज ने बाइक सवार का चालान उसके घर पहुंचकर काट दिया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बना लिया। अब घर पर चालान काटने के मामले की जांच होगी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड की है। @mainpuripolice pic.twitter.com/JZ7CV7aJsV
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) February 4, 2025
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY