Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना, श्रद्धालु दिखें खुश- Watch Video
अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का नया जत्था पंथा चौक आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम मार्गों से पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए रवाना हो चुका है.
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का नया जत्था पंथा चौक आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम मार्गों से पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए रवाना हो चुका है. अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना तीर्थयात्री काफी खुश दिखे. अमरनाथ यात्रा का आज 38 वां दिन है. वहीं एक दिन पहले अमरनाथ यात्रा के 37वें दिन 2,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की, जबकि 534 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने कहा कि 2,585 यात्रियों ने रविवार को पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 534 यात्रियों का एक और जत्था सोमवार को सुरक्षा काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ.
Video:
#WATCH श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का नया जत्था पंथा चौक आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम मार्गों से पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए रवाना हुआ। pic.twitter.com/Vo598TlS1t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

