UP Violence: यूपी हिंसा मामले में अब तक 304 उपद्रवी गिरफ्तार, प्रयागराज में जावेद के घर पर चलेगा बुलडोजर
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी के बर्खास्त पदाधिकारियों नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादास्पद टिप्पणियों के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी.
उत्तर प्रदेश: पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी के बर्खास्त पदाधिकारियों नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादास्पद टिप्पणियों के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और जमकर उपद्रव किया था. मामले में आज सुबह 8 बजे तक कुल 304 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज से 91, सहारनपुर से 71, हाथरस से 51, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15 और अंबेडकरनगर से 34 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं अब तक 13 एफआईआर दर्ज किए गए हैं. प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद पंप के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी है. प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर आज 11 बजे तक घर खाली करने को कहा है.
Uttar Pradesh | A total of 304 accused arrested till 8 am today, in the wake of protests in the state on June 10; 91 from Prayagraj, 71 from Saharanpur, 51 from Hathras, 34 from Moradabad, 15 from Ferozabad, & 34 from Ambedkarnagar; 13 FIRs: ADG Law & Order Prashant Kumar pic.twitter.com/wMRwv2MKGP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

