Kashmir: अनंतनाग में नदी का पूरा पानी अचानक हो रहा 'गायब', स्थानीय लोगों में दहशत, देखें हैरान करने वाला Video
प्रमुख जल स्रोतों में से एक ब्रिंगी नदी ने अपने रास्ते में एक बड़ा सिंकहोल बना दिया है. नदी का पूरा पानी सीधे जमीन के अंदर जा रहा है. यह होल कीतना बड़ा है, इसका पता अभी नहीं लगाया जा सका है.
जम्मू-कश्मीर, 13 फरवरी: दक्षिण कश्मीर (Kashmir)के अनंतनाग (Anantnag) में हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है. प्रमुख जल स्रोतों में से एक ब्रिंगी नदी ने अपने रास्ते में एक बड़ा सिंकहोल (Sinkhole) बना दिया है. नदी का पूरा पानी सीधे जमीन के अंदर (River Goes Underground) जा रहा है. यह होल कीतना बड़ा है, इसका पता अभी नहीं लगाया जा सका है. पानी के सिंकहोल में बहने से स्थानीय लोगों में दहशत पैदा हो गई है क्योंकि इसस जमीन धंसने की संभावना पैदा हो सकती है.
विशेषज्ञों का मानना है कि नदी में चूना पत्थर की चट्टानों के क्रमिक विघटन के कारण विकसित यह एक प्राकृतिक घटना है. एक भंवर बनता है और सारा पानी इस छेद में बह जाता है. क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इससे पहले, वर्ष 1995 में, एक ऐसा सिंकहोल धारा में बमुश्किल कुछ मीटर ऊपर विकसित हुआ था, जिसे बाद में रेत, बजरी और बोल्डर से भर दिया गया था. उस सिंकहोल का अचबल में एक आउटलेट था. हालांकि, अभी तक बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई विभाग, भूविज्ञान और खनन, लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग (PHEE) विभाग की एक टीम स्थिति की निगरानी कर रही है, अभी तक इस सिंक-होल के आउटलेट का पता नहीं लगा पाई है.
Kokernag Anantnag main Paani ho raha hay gaayab. Nallah Brangi main hua hay sinkhole. Nallay ka eik side puri tarah say hua hay Khushik. Paani aakhir Ja kahan raha hay, ye Jaannay kay liyay mukaami loag hain baytaab. Alakay main dafa 144 kiya gaya hay Nafiz #Mystery pic.twitter.com/uGXNYuEMcU
— Rifat Abdullah (@rifatabdullahh) February 12, 2022
बाढ़ नियंत्रण अधिकारी ने कहा कि फिलहाल वे पानी को डायवर्ट करने जा रहे हैं. वहीं एक अधिकारी ने कहा, "भूविज्ञान और खनन विभाग के विशेषज्ञों की टीम से सुझाव मिलने के बाद ही हम सिंकहोल को ठीक करेंगे" उन्होंने जिला प्रशासन की सलाह का पालन करने और सिंकहोल के पास से न गुजरने की सलाह दी है.
River Bringi, one of the major water sources to South Kashmir developed a major sinkhole, which has created panic among the locals as the major part of the water is getting drained into the sinkhole.
Visuals Javaid Mushtaq pic.twitter.com/sU6x3sNpiK
— The Kashmiriyat (@TheKashmiriyat) February 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

